- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मतदाता सूची में...

x
भोपाल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले तैयार कराई गई मतदाता सूची में 20 लाख से अधिक नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान में 35 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 21 लाख आवेदन नाम जोड़ने, सात लाख नाम हटाने और इतने ही आवेदन संशोधन के लिए बूथ लेवल एजेंट को मिले थे।
गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसकी जानकारी देने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। चुनाव के समय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त पुनरीक्षण के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।
Next Story





