- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad : नशीली...
उत्तर प्रदेश
Moradabad : नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म किया
Tara Tandi
2 July 2024 9:05 AM GMT
x
Moradabad मुरादाबाद : महिला को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर गांव के ही झोलाछाप ने दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को स्वास्थ्य की जांच कराने के बहाने से मुरादाबाद व जोधपुर ले गया। पुलिस ने आरोपी मतलबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला छजलैट के एक गांव का है। गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव के ही झोलाछाप मतलूब से उसका इलाज चल रहा था। 25 जून को आरोपी उसे जांच कराने के बहाने से मुरादाबाद ले गया। जहां एक होटल में ले जाकर आरोपी ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई।
इसके बाद आरोपी उसे जोधपुर ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उससे तीन सोने और 26 तोले की चांदी की पायलें भी ले लीं। 28 जून को आरोपी उसे मुरादाबाद छोड़कर भाग गया।
महिला ने घर पहुंचकर पति व परिजनों को मामले की जानकारी दी। महिला की तहरीर पर छजलैट पुलिस ने रविवार रात आरोपी मतलबू पर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार
दवा लेने घर से गई रामपुर की 13 वर्षीय किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। खेत में ले जाकर युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।
किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना टांडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर निवासी किशोरी रविवार रात करीब पौने नौ बजे नगर के ही एक चिकित्सक से दवा लेने गई थी।
रास्ते में मोहल्ले के ही दो युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे बाइक से कोसी बांध के नीचे गन्ने के खेत में ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को खेत में छोड़कर फरार हो गए।
जैसे-तैसे घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को परिजन थाना टांडा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए नगर निवासी दोनों आरोपियों जावेद और मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
TagsMoradabad नशीली कोल्डड्रिंकपिलाकर गांवही झोलाछाप डॉक्टरदुष्कर्म कियाMoradabad: A quack doctor raped the village girl after giving her an intoxicating cold drinkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story