मध्य प्रदेश

सीएम हाउस में मनी होली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फाग भी गाया

HARRY
18 March 2022 12:56 PM GMT
सीएम हाउस में मनी होली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फाग भी गाया
x
पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश आज होली के रंग में डूबा है। दो साल के बाद प्रदेशभर में जमकर होली खेली जा रही है। मुख्यमंत्री निवास पर जमकर होली खेली गई जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक शामिल होकर भाजपा संगठन और अन्य लोगों के साथ मिलकर गुलाल और फूलों से होली खेली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फाग भी गाया। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को इस मौके पर होली की शुभकामनाएं भी दीं।

रंगों का पर्व होली आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण दो साल से होली त्योहार बेरंग साबित हो रहा था लेकिन इस साल तमाम पाबंदियों के हटा दिए जाने के बाद लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए निकले। सड़कों पर जमकर होली का माहौल दिखाई दिया तो कॉलोनियों में भी लोगों ने खूब रंग खेला।
मुख्यमंत्री निवास में जमकर होली खेली गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी के साथ सीएम हाउस में होली खेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और नेतागण सीएम हाउस में पहुंचे। गुलाल उड़ाया गया तो फूलों की बारिश भी की गई। इस मौके पर गायन मंडली की ढोलक और मंजीरे पर फाग भी गाया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने फाग गया तो लोगों ने सुर में सुर मिलाए।
Next Story