मध्य प्रदेश

विधायक का फरार बेटा दुष्कर्म मामले में 6 महीने बाद हुआ गिरफ्तार

Kunti Dhruw
26 Oct 2021 7:01 PM GMT
विधायक का फरार बेटा दुष्कर्म मामले में 6 महीने बाद हुआ गिरफ्तार
x
मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दुष्कर्म का आरोप है और बीते छह महीने से वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी।

पुलिस को टिप मिली थी कि इंदौर से 80 किलोमीटर दूर शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे में करण छिपा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने करण को उसके साथी राहुल राठौर के साथ धर दबोचा।
Next Story