मध्य प्रदेश

बहला-फुसला कर नाबालिग के साथ कुकर्म, लुकवासा चौकी में शिकायत दर्ज

Rani Sahu
12 Sept 2022 6:39 PM IST
बहला-फुसला कर नाबालिग के साथ कुकर्म, लुकवासा चौकी में शिकायत दर्ज
x
शिवपुरी: 22 वर्षीय पड़ोसी द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किशोर को बहला-फुसला कर खेत में ले गया,जहां उसने बच्चे को डरा-धमका कर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। फिलहाल नाबालिग बालक ने परिजनों के साथ पहुंचकर इसकी शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है।
बता दें कि 11 वर्षीय बालक दोपहर लगभग तीन बजे एक होटल पर खड़ा था, उसी समय आरोपी आया और बच्चे को कचौड़ी-समोसा खिलाने का लालच देकर अपने साथ खेत पर ले गया। जहां आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सारे कपड़े उतार दिए और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।
घटना के वक्त नाबालिग बालक के माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे। शाम को जब दोनों घर लौटे तब बालक ने उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन बालक को साथ लेकर रात में ही चौकी पर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि रात में ही 11 वर्षीय नाबालिग बालक का मेडिकल करा कर आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story