मध्य प्रदेश

नाबालिग किशोर ने 75 साल की वृध्द महिला के साथ दुष्कर्म

Kajal Dubey
26 July 2022 4:54 PM GMT
नाबालिग किशोर ने 75 साल की वृध्द महिला के साथ दुष्कर्म
x
पढ़े पूरी खबर
सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य पहाड़ीखेड़ा ग्राम में एक नाबालिग किशोर ने 75 साल की वृध्द महिला के साथ दुष्कर्म किया है। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि कोई नाबालिग किस तरह 75 साल की महिला के साथ ऐसा कुछ कर सकता है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
मामला आधेगांव थाना क्षेत्र में आने वाले पहाड़ीखेड़ा ग्राम की है। यह घटना 23 जुलाई को घटित हुई। 75 वर्षीय वृद्ध महिला उस समय जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। एक 16 वर्षीय लड़का भी अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान लड़के ने वृद्ध महिला की लाचारी का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसे धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा।
महिला ने रात को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि नाबालिग ने उसके साथ गलत काम किया। घटना के संबंध में किसी और को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर धारा 376 तथा धारा 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया। साथ ही वृद्ध महिला को मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया।
किशोर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना के अगले दिन यानी 24 जुलाई को किशोर को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भिजवा दिया गया है। पुलिस ने सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है।
Next Story