- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नाबालिग मां ने की दो...
मध्य प्रदेश
नाबालिग मां ने की दो माह के बच्ची की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
4 Jun 2022 9:50 AM GMT
x
बड़ी खबर
इंदौर। खजराना पुलिस ने दो माह के बच्चे की हत्या के आरोप में जिस किशोरी को पकड़ा वह दूसरी शादी करना चाहती थी। बच्चा बाधक न बने इसलिए उसने मुंह दबाकर मार डाला। हत्या के बाद भी बच्चे को बीमार बता कर दो अस्पतालों में ले गई और पुलिस को भनक लग गई। हीना पैलेस कालोनी निवासी किशोरी (बच्चे को मारने वाली) कि उम्र अभी भी 17 साल ही है।
एक साल पूर्व उसने कालोनी में रहने वाले फरहान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। फरहान के दुष्कर्म करने से किशोरी गर्भवती हो गई थी। जेल से छूटने के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ ही रहते थे। इस दौरान उनमें झगड़े भी होने लगे। बुधवार रात किशोरी ने बच्चे का मुंंह दबा कर मार डाला। गले में दूध फंसने का बहाना बनाया और इधर उधर अस्पताल लेकर भागी। खजराना पुलिस को भनक लग गई और बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर किशोरी को हिरासत में ले लिया।
जिसने दुष्कर्म किया उसे ही बनाया पति
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला फरहान पांच माह जेल में रहा, लेकिन बाद में दोनों ने समझौता कर लिया और साथ में रहने लगे। इसी साल मार्च में किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। पति-पत्नी के रुप में रहे दोनों में विवाद होने लगा। किशोरी कभी मां और बहन के घर रहने चली जाती थी। उसने यह भी कहा कि फहरान बच्चे को बेचना चाहता था। कभी कहा वह अनाथालय में छोड़ना चाहता था इसलिए मार दिया। एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक किशोरी ने बच्चे की हत्या तो कबूल ली लेकिन अभी पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
Next Story