- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नाबालिग छात्रा के साथ...
मध्य प्रदेश
नाबालिग छात्रा के साथ पिता समेत पांच लोगों ने किया दुष्कर्म किया,एक महीने केस दर्ज
Tara Tandi
3 April 2024 11:14 AM GMT
x
MP: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। इसके अलावा गांव के चार अन्य लोगों ने भी पीड़िता के दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र से लगे एक गांव की है।
मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मायके में थीं उस दौरान पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गांव के अन्य 4 युवकों पर भी दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि चारों युवकों ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
स्लिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच टीआई मधु पटेल को सौंपी गई है। घटना करीब 1 महीने पुरानी है, जब बच्ची के कक्षा 9वीं के पेपर चल रहे थे। वह मामा के घर से पेपर देने के लिए अपने घर आई थी। उस दौरान पिता समेत 5 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पेपर खत्म होने के बाद पीड़िता मामा के घर पहुंची तो उसने मामी और मां को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsनाबालिग छात्रापिता समेत पांचकिया दुष्कर्म कियाएक महीने केस दर्जMinor girl studentfive including fatherrapedcase registered for one monthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story