- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur में नाबालिग...
मध्य प्रदेश
Jabalpur में नाबालिग की चाकुओं से गोदकर बेरहमी हत्या
Sanjna Verma
5 July 2024 12:39 PM IST

x
Jabalpurजबलपुर: जबलपुर में नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपी की तलाश कर रही है। घटना चरगवां थाना के कुलोन गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
Information के मुताबिक, 16 वर्षीय रिया पटेल सुनवारा की रहने वाली थी। जो अपने नाना-नानी के घर में रहने आई थी। इसी बीच कुलोन निवासी यशवंत उर्फ इशू पटेल ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना में किशोरी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से जंगलों की तरफ फरार हो गया। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात हो गया है। कुलोन गांव से लगे जंगलों में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल घटना की वजह दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
TagsJabalpurनाबालिगचाकुओंहत्या minorknivesmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





