मध्य प्रदेश

मंत्रालयिक सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

Admindelhi1
14 March 2024 5:48 AM GMT
मंत्रालयिक सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
x
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर चर्चा

भोपाल: 8 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और महंगाई राहत की मांग को लेकर मंत्रालय के कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले संघ कार्यकारिणी की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 8 प्रतिशत से पिछड़ गए हैं। वहीं मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी कई मांगें लंबित हैं।

नायक ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर कार्यकारिणी समिति ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी राजेश सिंह को सौंपा। इसके बाद मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को भी ज्ञापन दिया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुधीर नायक, राजेश कौल, राजकुमार पटेल, आशीष सोनी, आलोक वर्मा, ठाकुरदास प्रजापति, संतोष बड़ोदिया, हरिशरण द्विवेदी, यज्ञसेन वर्मा, दीप्ति बच्चानी, साधना मिश्रा, दयानंद उपाध्याय, एलएस धुर्वे, सतीश शर्मा, हरीश बाथम, विक्रम बाथम, श्याम बिहारी दुबे, नरेश सोनी, दिलीप सोनी, मतीन खान, अनिल मंडलोई, चंदा मरावी, सल्लाम, प्रियंक श्रीवास्तव, विकास नोरंग, प्रहलाद उईके, नीलेश पटवा, बादामी लाल, मंगल सोनवाने, विष्णु नाथानी शामिल थे।

Next Story