- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंत्री कावरे ने 4 करोड़...
मध्य प्रदेश
मंत्री कावरे ने 4 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
Harrison
15 Aug 2023 8:04 AM GMT

x
भोपाल | आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रामकिशोर 'नानो' कावरे ने कहा है कि प्रदेश में विकास पर्व के दौरान राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से इसमें सक्रिय सहयोग करने का आग्रह भी किया। राज्य मंत्री कावरे बालाघाट जिले के परसवाड़ा में रविवार को 4 करोड़ 14 लाख रूपये के विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिये योजनाएँ बनाई हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से लाड़ली बहना योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचाने की अपील की। परसवाड़ा क्षेत्र में बिजली सुधार की जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र में 800 बिजली ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। बंजर नदी के पानी को रोककर खेतों में सिंचाई सुविधा बढ़ाई जा रही है।
नागरिकों की सुविधा के लिये बना परसवाड़ा सब-डिवीजन
राज्य मंत्री कावरे ने परसवाड़ा में कार्यक्रम में कहा कि परसवाड़ा में राजस्व सब-डिवीजन बनने से नागरिकों को सरकारी काम-काज के लिये दूर नहीं जाना पड़ेगा। पहले नागरिकों को इसके लिये बैहर जाना पड़ता था। इस मौके पर जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
Tagsमंत्री कावरे ने 4 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पणMinister Kavre did Bhoomi Poojan and inaugurated development works worth 4 croresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Harrison
Next Story