मध्य प्रदेश

मंत्री दत्तीगांव ने बांध फूटने को बताया अफवाह, सीएम शिवराज का दावा- संकट टला

Admin4
15 Aug 2022 10:58 AM GMT
मंत्री दत्तीगांव ने बांध फूटने को बताया अफवाह, सीएम शिवराज का दावा- संकट टला
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

धार जिले के कारम बांध का हिस्सा ढह जाने की खबरों के बीच प्रदेश के मुखिया ने दावा किया है कि संकट टल गया है। वहीं मंत्री ने फोटो जारी कर बताया है कि बांध फूटने की खबरें भ्रामक हैं।

धार जिले के कारम बांध का हिस्सा ढह जाने की खबरों के बीच प्रदेश के मुखिया ने दावा किया है कि संकट टल गया है। वहीं मंत्री ने फोटो जारी कर बताया है कि बांध फूटने की खबरें भ्रामक हैं। बांध का हिस्सा विशेषज्ञों की देखरेख में काटा गया है ताकि पानी तेजी से खाली हो सके।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान जारी कर कहा है कि संकट टल गया है। पानी का डिस्चार्ज बहुत कम हो गया है। धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। बताते हुए प्रसन्नता है कि अब कोई संकट नहीं है।

सीएम ने कहा कि प्रभावित गांव के लोग प्रशासन के साथ गांव में जाने की योजना बना सकते हैं। कल आजादी का अमृत महोत्सव अपने गांव में, अपने घर में मनाएं। आपदा प्रबंधन का सबसे उत्तम उदाहरण है कि कारम बांध के लीकेज की स्थिति से निपटने के लिए जो प्रयास किए गए वे सफल हुए। सीएम ने प्रशासन की टीम की तारीफ की है। आरएसएस, भाजपा के कार्यकर्ता, जनता क लोग, जनप्रतिनिधियों ने पूरे समर्पण के साथ काम किया है।

वहीं शाम को कई चली बांध फूटने की खबरों पर विराम लगाने के लिए मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव सामने आए हैं। उन्होंने एक फोटो ट्वीट कर ऐसी खबरों को भ्रामक बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक ख़बर चलाई जा रही है कि डैम फूट गया है। यह बात पूरी तरह से ग़लत और निराधार है। विशेषज्ञों द्वारा जलनिकासी के लिए डैम काटा गया है ताकि जल्दी से जल्दी पानी निकल जाए। हालात लगातार सुधरते जा रहे हैं और आज रात तक या कल सुबह तक स्थिति सामान्य होने की पूरी सम्भावना है।

जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने सीएम को बताया है कि एबी रोड से यातायात शुरू करा दिया गया है। करम बांध का जलस्तर लगभग डेड स्टोरेज लेवल पर आ गया है। धार के सभी 12 गांवों और खरगोन के 5 गांवों से पानी नीचे आ गया है। कलेक्टर खरगोन ने बताया कि पिछले गांव जरकोटा में भी पीक गुजर चुका है और घरों में नहीं गया है।

बताया जा रहा है कि कारम डैम में डेड स्टोरेज तक ही पानी शेष बचा है। बायपास टनल में पानी की डिस्चार्ज बिलकुल न के बराबर हुआ। डाउन्स्ट्रीम पर कारम नदी का जलस्तर सामान्य स्तर की तरफ़ तेज़ी से लौट रहा है। रात साढ़े 8 बजे एबी रोड चालू किया गया। कोई भी जनहानि, पशुहानि की सूचना नहीं। सुरक्षा का आकलन करने के उपरांत ज़िला प्रशासन धार और खरगोन द्वारा 18 गांवों के 14000 ग्रामीणजन को अपने अपने घर जा सकने की अनुमति दो गई। हालांकि ग्रामीणजनों की सुविधा के लिए दोनो ज़िलों में राहत कैम्प कल भी चलेंगे। आर्मी के दोनो कॉलम, NDRF की चारों टीमें और दोनों एयरफोर्स हेलिकॉप्टर कल सुबह वापस भेजने का निर्णय लिया गयाा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को सुबह 9:45 बजे कारम डेम साइट पर पहुंचेंगे। क्षतिग्रस्त बांध के अवलोकन के बाद प्रभावित गांव के लोगों से भी मिलेंगे।

Next Story