- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- श्रद्धालुओं से भरा...
मध्य प्रदेश
श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, तीन की मौत
Admin4
7 Sept 2023 5:50 PM IST

x
शिवपुरी। मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शिवपुरी जिले का है। यहां गुरुवार तड़के बैतूल से सत्संग सुनकर ग्वालियर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के परमजीत होटल के पास फोरलेन हाईवे की है।
जानकारी अनुसार ग्वालियर, भिंड और आसपास क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु 5 सितंबर को बैतूल में आयोजित बाबा रामपाल के सत्संग में शामिल होने के लिए मिनी ट्रक में सवार होकर बैतूल गए थे। सत्संग में शामिल होने के बाद सभी श्रद्धालु बुधवार की दोपहर आईसर मिनी ट्रक में सवार होकर वापस बैतूल से ग्वालियर की ओर रवाना हुए। इस दौरान गुरुवार तड़के करीब 3.30 बजे श्रद्धालुओं का वाहन सिंहनिवास गांव के पास से होकर गुजर रहा था, तभी एक ट्रक ने ओवरटेक करते वक्त मिनी ट्रक में कट मार दिया। जिससे मिनी ट्रक बेकाबू होकर पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक में पार्टीशन कर श्रद्धालुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था जिनमें महिला-पुरुष, बुजुर्ग सहित बच्चे भी शामिल हैं। इसमें 35 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में गंगा सिंह नरवरिया(65) निवासी वक्सीपुर जिला भिंड, भंवर सिंह(65) वर्ष निवासी ड़ोंगरपुरा जिला भिंड और राम सिंह कुशवाह(70) निवासी ग्राम वनबार थाना चिनोर जिला ग्वालियर के नाम शामिल है। कई लोग घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़ट्रकपलटादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





