मध्य प्रदेश

एम.आई.एम.टी. कॉलेज के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण आयोजित

Shantanu Roy
16 July 2022 4:14 PM GMT
एम.आई.एम.टी. कॉलेज के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण आयोजित
x
बड़ी खबर

नरसिंहपुर। एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर एवं 1 एम.पी. बटालियन जबलपुर के निर्देशानुसार प्रकृति संबर्धन हेतु हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय में संचालित एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. इकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग ने अपने उद्बोधन कहा कि वर्तमान युग में प्राणवायु ऑक्सीजन एवं वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए वृक्षों के रोपण एवं संबर्धन की बात पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्रेरणा पुरूष एवं महान स्वंतत्रता संग्राम सेनानी कृषि रत्न स्व. श्याम सुन्दर नारायण मुशरान की पुण्य तिथि के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा स्थानीय मुशरान पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं मौन श्रद्धाँजलि सभा का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में एन.सी.सी. अधिकारी मेजर पराग नेमा, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी द्वय श्रीमती आराधना दुबे, नीलेश सोनी तथा एन.सी.सी केयर टेकर ऑफिसर जितेन्द्र मिश्रा की विशेष उपस्थिति रहीं।

Next Story