मध्य प्रदेश

चुनाव प्रचार में 500 रुपए नहीं देने पर एमआइएम प्रत्याशी को पीटा

Shantanu Roy
26 Jun 2022 9:54 AM GMT
चुनाव प्रचार में 500 रुपए नहीं देने पर एमआइएम प्रत्याशी को पीटा
x
देखें VIDEO...

खंडवा। खंडवा शहर के खानशाहवाली वार्ड में प्रचार के दौरान एमआइएम प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ विवाद का मामला सामने आया है। नशेड़ी युवक ने प्रचार के लिए 500 रुपये देने से मना करने पर चाकू मारा। हाथ में चाकू लगने से घायल एक कार्यकर्ता को अस्पताल ले जाया गया। खानशाहवाली वार्ड में रविवार को एमआइएम प्रत्याशी हारून खत्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार कर रहे थे। गली नंबर सात में प्रचार के दौरान एक युवक ने उन्हें रोक लिया। एमआइएम प्रत्याशी हारून खत्री ने बताया कि नशे में धुत युवक ने कहा कि उसे प्रचार के लिए 500 रुपये दो।

उसे रुपये देने से मना किया तो वह विवाद करने लगा। उसने ढोलक बज रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने कहा कि गली में प्रचार करना है तो रुपये देना होंगे। नही तो प्रचार नही कर सकते। इसके बाद उसने चाकू निकाल लिया और उसपर और कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। एक कार्यकर्ता के हाथ पर चाकू लगा है। घायल कार्यकर्ता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही चाकू मारने वाले युवक की शिकायत मोघट थाने में की है। मोघट पुलिस द्वारा मामला जांच में लिया गया।

Next Story