मध्य प्रदेश

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले चार-पांच घंटे में झमाझम बरसेंगे बादल

Sarita
23 Jun 2022 9:55 AM IST
Meteorological Department issued rain and thunderstorm alert, in the next four-five hours it will rain clouds
x

फाइल फोटो 

मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को राहत मिली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को राहत मिली है। हल्की बारिश से तापमान में कमी आई है। जिन जिलों में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है वहां अगले एक-दो दिन में मानसून पहुंचने के आसार हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आगामी तीन-चार घंटे में अति भारी और भारी वर्षा के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। विभाग ने रेड, ऑरेंज एवं येलो अलर्ट भी जारी किया है।

राज्य के आगर, बुरहानपुर, राजगढ़, इंदौर, रतलाम, देवास, भोपाल, रायसेन, उज्जैन, शजापुर, बेतूल, नीमच, मंदसौर, दमोह, सीधी, शहडोल, सिवनी, कटनी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा में अगले चार-पांच घंटे में हल्की बारिश और वज्रपात हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
बडवानी, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, दक्षिणी सीहोर, हरदा, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला में अगले चार-पांच घंटे में मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है। इस दौरान 55 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं खरगौन और खंडवा में मध्यम से भारी बारिश के साथ 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ वज्रपात भी होता रहेगा। विभाग ने इन दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने लोगों से पेड़, इलेक्ट्रिक पोल से दूर रहने को कहा है। वज्रपात और तेज हवाओं से बचने के लिए किसी पक्के ढांचे में शरण लें। इसके अलावा पर्यटक स्थल जैसे बांधवगढ़, धोलावड़, मांडू, अमरकंटक, महेश्वर, ओमकारेश्वर, बावनगजा, कान्हा के लिए चेतावनी जारी की है। यहां हल्की से मध्यम और तेज बारिश होने की संभावना है। वज्रपात के साथ 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
Next Story