- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अंतरराज्यीय चोर गिरोह...
मध्य प्रदेश
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 36 लाख रुपए के जेवरात और नकदी बरामद
jantaserishta.com
6 Oct 2025 8:27 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर जिले में कनाडिया पुलिस ने शहर में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी के पास से चोरी किए गए 36 लाख रुपए के जेवरात और नकदी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम रमेश है, जिससे पूछताछ में गिरोह के अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है।
इंदौर के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कनाडिया थाना क्षेत्र के मानवता नगर, आलोक नगर और आसपास की कॉलोनियों में लगातार चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। चोरी की तहरीर के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की। करीब 30 से 45 दिन तक सबूत जुटाने के बाद राजस्थान के कोटपुतली जिले के निवासी रमेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में रमेश से पता चला कि उसका साथी परमिंदर (हरियाणा निवासी) फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। परमिंदर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही रमेश ने चार घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह सुबह शहर में घूमकर रेकी करता था और शाम होने के बाद ग्रुप बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। इसके बाद चोरी किए गए जेवरात और नकदी को आपस में बांट लिया जाता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए कनाडिया पुलिस की टीमें तीन से चार राज्यों में जाएंगी। पुलिस को उम्मीद है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य चोरियों के मामले भी सुलझ सकते हैं।
Tagsइंदौरकनाडिया थानाअंतरराज्यीय गिरोहचोरीजेवरात और नकदीगिरफ्तार रमेशराजस्थान कोटपुतलीपुलिस जांचपरमिंदर फरारमध्य प्रदेशतेलंगानामहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





