- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mauganj: पेन के लिए...
मध्य प्रदेश
Mauganj: पेन के लिए बहा खून, मासूम की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
Tara Tandi
22 May 2025 3:54 PM IST

x
Mauganj मऊगंज: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. एक मामूली ₹5 के पेन को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार एक मासूम की जान पर भारी पड़ गया। पथरहा गांव के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुए झगड़े ने एक हत्या की साजिश का रूप ले लिया, जिसका खुलासा मऊगंज पुलिस ने करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह मामला 8 अप्रैल 2025 की रात का है जब एक अपचारी बालक ने अपने तीन साथियों – शमशाद मोहम्मद, योगेश उर्फ बल्ला कोल और मौसम कोल के साथ मिलकर मृतक छात्र को बहाने से बहुती जलप्रपात क्षेत्र में बुलाया। वहाँ इन चारों ने मिलकर पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर जलप्रपात में फेंक कर उसकी हत्या कर दी. करीब एक महीने बाद इस क्षेत्र में एक नरकंकाल बरामद हुआ, जिसकी पहचान मृतक के कपड़ों और जूतों के आधार पर की गई.
पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच में मृतक की आखिरी लोकेशन अपचारी बालक के पास मिली थी। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल करते हुए पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.
एसपी दिलीप सोनी, एएसपी विक्रम सिंह और मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल के नेतृत्व में इस हत्याकांड की परतें खोली गईं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है.
TagsMauganj पेन बहा खूनमासूम हत्यामामले चार गिरफ्तारMauganj Pen blood shedinnocent murderedfour arrested in the caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





