- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- विवाहिता ने फांसी...
भिवंडी । भिवंडी के मानकोली नाका के पास एक इमारत में रहने वाली एक महिला द्वाराआत्महत्या करने से स्थानीय परिसर में गम का माहौल है। मृतक महिला के पिता द्वारा अपने दामाद के खिलाफ नारपोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानकोली नाका स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 402 में रहने वाली विजया समाधान महाजन (20) अपने पति समाधान संजय महाजन (25) के साथ रहती थी।
विजय का पति समाधान कर्ज में डूब गया था। जिसके कारण वह बारबार अपनी पत्नी विजया से अपने मायके से पैसे लाने की मांग करता और पैसा नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट करता। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर विजया ने किचन के सिलिंग फैन के हुक्क में रस्सी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक विजया के पिता ज्ञानेश्वर व्यंकटराव पाटिल ने अपने दामाद समाधान महाजन के खिलाफ नारपोली पुलिस थाना में शिकायतों दर्ज करवाई है। पुलिस ने समाधान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306498 (अ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक वी.एस.शिरसाट कर रहे हैं।





