- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- विवाहिता ने फांसी...
![विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/23/2467589-fansi22032019-640x330.webp)
x
राजगढ़: खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोयाखेड़ी में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में पंखे के कुंदे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थानाप्रभारी रविन्द्र चावरिया के अनुसार बीती रात ग्राम मोयाखेड़ी निवासी संजूबाई (28) पुत्र सुरेन्द्रसिंह सौंधिया ने अज्ञात कारणों के चलते घर में पंखे के कुंदे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने पर्वतसिंह सौंधिया की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
![Admin Delhi 1 Admin Delhi 1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin Delhi 1
Next Story