- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़े पैमाने पर निवेश...
मध्य प्रदेश
बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए मध्य प्रदेश आएंगे कई निवेशक: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
20 Jan 2026 10:30 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी सरकार की टीम ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में हिस्सा लिया। इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में हम हर फोरम पर जाएंगे। हमें बेहतर तकनीक को लागू करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे राज्य में निवेश आए, रोजगार के ज्यादा मौके बनें, हमारे प्रोडक्ट सही बाजारों तक पहुंचें, और राज्य आर्थिक रूप से समृद्ध हो। यही हमारे प्रयासों का मुख्य मकसद है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 को लेकर सीएम मोहन यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए। सवाल: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में ऐसी कौन-सी चीज है जो आप वहां से लाएंगे? आंकड़ों पर गौर करें तो जबसे आप मुख्यमंत्री बने हैं, तब से 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश प्रदेश में आया है। जवाब: देखिए, जैसा कि मैंने बताया, जीआईएस के दौरान हमने कई एमओयू साइन किए थे और उनमें से लगभग 30-35 प्रतिशत को हमने जमीन पर उतार भी दिया है। आने वाले समय में हम निवेश को बढ़ावा देने के लिए हर फोरम पर जाएंगे। हमने निवेश के लिए व्यवहारिक नीतियां लागू की हैं। हम राज्य में हर प्रकार की संभावनाओं पर कार्य कर रहे हैं।
सवाल: इस दौरे के दौरान रोजगार और तकनीकी ट्रांसफर को लेकर भी बातचीत होगी। जवाब: हमें बेहतर तकनीक को लागू करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करना होगा, रोजगार सृजन करने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहन देना होगा और जैविक क्षेत्र पर विशेष ध्यान देना होगा, जो खाद्य पदार्थों से लेकर अन्य उद्योगों तक फैला हुआ है। कपास सहित कई क्षेत्रों में व्यापार और व्यवसाय की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। सवाल: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भारत की लगातार मजबूती दिखाई दे रही है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है, इसे आप कैसे देखते हैं?
जवाब: जबसे हमारी सरकार सत्ता में आई है, हमने कड़े कदम उठाए हैं और उनके नतीजे सामने आ रहे हैं। सवाल: एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दिव्यांग को आपने एक क्रिकेट मैच का टिकट दिया था। उसके बाद वह पूरा वायरल हो गया। जवाब: इंदौर में न्यूजीलैंड और भारत के बीच एक क्रिकेट मैच होने वाला था। बड़नगर के एक 32 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति ने मुझसे मैच देखने की इच्छा जताई। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मुझसे संपर्क करके अपनी इच्छा बताई। कलेक्टर के माध्यम से हमने उसे मैच की टिकट उपलब्ध कराई। दिव्यांग हुआ तो क्या हुआ, वह हमारा भाई-भतीजा ही है। उसकी मदद करना अच्छी बात है और मैंने उसे यह मौका दिया।
सवाल: पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार प्रदेश में ज्यादा निवेश आने के लिए आपकी तारीफ करते हैं, इसे आप कैसे देखते हैं? जवाब: मैं आभारी हूं, लेकिन यह हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का भी तरीका है। वे युवाओं को मौके देते हैं, काम करने के लिए प्लेटफॉर्म देते हैं और फिर नतीजे सामने आते हैं। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एक युवा उदाहरण हैं कि 45 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बड़ी प्रेरणा और क्या हो सकती है।
सवाल: आप जब भी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो प्रदेश के लिए सौगातें लाते हैं। इस बार कौन-सी सौगात लाने वाले हैं?
जवाब: बाबा महाकाल निश्चित रूप से हमें नए टारगेट तक ले जाएंगे। मैंने अपने अधिकारियों को दो दिन पहले ही भेज दिया है। कई बड़े निवेशक बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए मध्य प्रदेश आएंगे, मैं आश्वासन दे सकता हूं।
Tagsमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री मोहन यादववर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026निवेशरोजगार सृजनतकनीकी ट्रांसफरजीआईएस एमओयूजैविक उद्योगकपास व्यापारपीएम मोदीअमित शाहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





