मध्य प्रदेश

महाकाल मंदिर में महिला के गले से मंगलसूत्र पार

Shantanu Roy
11 Jun 2022 10:07 PM IST
महाकाल मंदिर में महिला के गले से मंगलसूत्र पार
x
बड़ी खबर

उज्जैन। महाकाल मंदिर में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान रतलाम नामली निवासी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में श्रद्धालु के गले से एक महिला मंगलसूत्र चुराते हुए नजर आ रही है। पुलिस आरोपिता की तलाश में जुटी है। महाकाल पुलिस ने बताया कि पवनबाई मालवीय उम्र 52 वर्ष निवासी नामली रतलाम शुक्रवार को अपनी बेटी संगीता, नाती आदित्य व गांव के परिचितों के साथ महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंची थी।

पवनबाई ने बताया कि दर्शन के बाद वह मंदिर परिसर में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में लाइन में लगी थी। उसी दौरान पीछे खड़ी महिला ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। दर्शन करने के पश्चात पवनबाई को मंगलसूत्र चोरी होने की जानकारी लगी थी। इस पर उन्होंने मंदिर समिति के कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मी को जानकारी दी थी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गए तो पवनबाई के गले से एक महिला मंगलसूत्र निकालते नजर आई। महिला के पति धूलचंद मालवीय ने बताया कि वह रतलाम मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमैन के पद पर पदस्थ है।
पुलिस फुटेज में नजर आ रही महिला की तलाश में जुटी है। बता दें कि करीब छह माह पूर्व भी गुजरात के हिम्मत नगर से महाकाल दर्शन करने हेमाबेन अपने पति राकेश मिस्त्री के साथ आई थी। मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन दांत से काट ली थी। उस दौरान भी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले थे। बावजूद इसके पुलिस अब तक चेन चोरी करने वाली महिला को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Next Story