- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- विदेशियों-प्रवासियों...

x
भोपाल : नए साल का पहला माह (जनवरी) मध्य प्रदेश में पर्यटकों और रोमांच प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस माह प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिक धरोहर, कला-संस्कृति से परिचित होने के साथ मनोरंजन और रोमांच का अनुभव करने का मौका कराएगा। दरअसल, प्रदेश में दो बड़े आयोजन मांडू उत्सव व स्काई डाइविंग फेस्टिवल होने जा रहे हैं।
धार जिले में मांडू उत्सव का चौथा संस्करण सात से 11 जनवरी तक रहेगा। इसके साथ ही यहां 90 दिन तक टेंट सिटी एवं रोमांचक गतिविधियों का संचालन होगा। वहीं स्काय डाइविंग फेस्टिवल के दूसरे संस्करण की शुरुआत पांच जनवरी से उज्जैन के दताना हवाईपट्टी पर होगी।
Next Story





