- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mandla : गांजे की बड़ी...
मध्य प्रदेश
Mandla : गांजे की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार, 17 किलो माल बरामद
Saba Naaz
29 Jun 2025 9:00 PM IST

x
Mandala मंडला : मंडला जिले की मोहगांव पुलिस ने ग्राम चाबी में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई शनिवार को गई, इस दौरान पुलिस ने करीब 2.95 लाख रुपये का 17.464 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार, मोहगांव थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्राम चाबी में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखे हुए है। सूचना की पुष्टि होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की योजना बनाई गई। टीम ने ग्राम चाबी के वार्ड क्रमांक 4 निवासी मुन्ना लाल यादव (49) पिता स्व. लक्ष्मण यादव के घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान पुलिस ने प्लास्टिक के ड्रम में रखे 11 पैकेट और टीन की पेटी में रखे 6 पैकेट गांजा बरामद किया। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 17.464 किलो पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख 95 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह गांजा कहां से लाया था और इसकी आपूर्ति कहां करने वाला था।
पुलिस को शक है कि आरोपी किसी अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पूछताछ और आगे की जांच से इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। मोहगांव पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Tagsगांजेयुवकगिरफ्तारGanjayoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





