मध्य प्रदेश

Mandla: 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों घायल

Tara Tandi
29 Jan 2025 5:50 PM IST
Mandla: 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों घायल
x
Mandla मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. भोपाल से मंडला आ रही न्यू स्टार नाम की बस नेशनल हाईवे-30 पर मुरुमखाप के पास अचानक पलट गई. बस पलटते ही ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें से तीन से चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. चश्मदीदों की मानें तो, हादसा उस वक्त हुआ जब बस के सामने ड्राइवर के केबिन से अचानक कुछ सामान गिर गया. इसे संभालने की कोशिश में ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया. बस सड़क से उतरकर पलट गई.आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गई. साथ ही घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा.
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है. साथ ही फरार ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश कर रही है. साथ ही घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है.
Next Story