- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अर्जी लेकर पहुंचा...
मध्य प्रदेश
अर्जी लेकर पहुंचा शख्स, बाबा ने सबके सामने किए चौंकाने वाले दावे, सोशल मीडिया पर बवाल
jantaserishta.com
20 Nov 2026 3:13 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
छतरपुर: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह पर्ची बनाकर लोगों की समस्याएं बताने वाले अजयपार धाम के भगत करण कुशवाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अर्जी लेकर पहुंचे एक व्यक्ति के पारिवारिक जीवन को लेकर चौंकाने वाले दावे करते नजर आ रहा है.
वीडियो में भगत करण कुशवाह कहते दिखाई दे रहा है कि शख्स की पत्नी ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, वह उसका नहीं बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति का है. वह यह भी दावा करता है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है.
वायरल वीडियो में भगत उस व्यक्ति को पत्नी से रिश्ता खत्म कर दूसरी शादी करने की सलाह देते नजर आता है. वह कहता है कि अगर वह उस व्यक्ति का नाम बता देंगा तो वह उसे छोड़ने के बजाय मार देगा. वीडियो में भगत का कहना है कि इस वजह से वह संबंधित व्यक्ति का नाम नहीं बता रहा है. हालांकि, वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर करण कुशवाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग उनके दावों पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इस तरह किसी व्यक्ति के निजी पारिवारिक मामले को सार्वजनिक करने पर आपत्ति जता रहे हैं.
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर चर्चा जारी है. वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि के लिए संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया या कोई स्वतंत्र प्रमाण सामने नहीं आया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





