- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बुधनी विधानसभा के लिए...
x
सीहोर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र सीहोर जिले के बुधनी के संदर्भ में कहा कि इस विधानसभा के लिए कांग्रेस अलग से रणनीति बना रही है।
कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस बुधनी के लिए अलग से रणनीति बना रही है। जो प्रत्याशी श्री चौहान से कड़ा मुकाबला कर सके, उसे अवसर दिया जाएगा।
कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि पार्टी अपना सर्वे करती ही है, परंतु इस बार स्थानीय संगठन फैसला करेगा। स्थानीय संगठन ही चुनाव जितवाता है।उन्होंने कहा कि सर्व सहमति से टिकट का फैसला कम ही होता है, परंतु एक आम सहमति बनानी पड़ती है, उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।
पार्टी संगठन के संदर्भ में श्री कमलनाथ ने कहा कि संगठन का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ है। कार्यकारिणी बना ली गई है, बची हुई नियुक्तियां भी जल्द हो जाएंगी।
उन्होंने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान को विकास यात्रा के स्थान पर हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधि पूरी तरह ठप है। बड़े इवेंट और मीडिया आयोजन मात्र कर लेने से प्रदेश में निवेश नहीं आएगा।
सोर्स :-नवयुग संदेश
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSPUBLIC RELATIONNEWS COUNTRY WIDEBIG NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSRELATIONSHIP WITH PUBLICBIGNEWS COUNTRY-WORLD NEWSSTATE WISE NEWSTODAY'S NEWSNEW NEWSDAILY NEWSBREAKING NEWSमिड-डे अख़बारMID-DAY NEWS PAPER
Next Story





