- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मैहर शक्तिपीठ में टला...
मैहर शक्तिपीठ में टला बड़ा हादसा, रोपवे की 7 ट्रॉलियां हवा में ही हिचकोले खाने लगीं, 28 श्रद्धालुओं की जान हलक में अटक गई

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के शारदा शक्तिपीठ मैहर में उस वक्त 28 श्रद्धालुओं की जान हलक में अटक गई, जब तेज आंधी के बीच रोपवे की 7 ट्रॉलियां हवा में ही हिचकोले खाने लगीं. एक ट्रॉली में सिर्फ 4 लोगों के बैठने की इजाजत है. इसके हिसाब से सात ट्रॉलियों में करीब 28 श्रद्धालु सवार थे. इसी बीच आंधी आ गई और सभी आधे घंटे तक हवा में ही झूलते रहे. इस घटना ने हाल ही में झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे की याद ताजा कर दी. दामोदर रोपवे प्रबंधन ने किसी तरह ट्रॉलियों को धीरे-धीरे नीचे पहुंचाया और श्रद्धालुओं को उतारा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





