- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mainpuri: मुठभेड़ में...

x
Mainpuri मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और मैनपुरी पुलिस के साझा अभियान में इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया। पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने एक बयान जारी कर बताया कि मैनपुरी पुलिस व एसटीएफ की आगरा इकाई के संयुक्त अभियान में हत्या के मामले में वांछित जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया। जितेंद्र हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में पहाड़पुर का निवासी था। हाथरस जिले के हाथरस जंक्शन थाने में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
डीजीपी के अनुसार, मैनपुरी जिले के थाना एलाउ अंतर्गत तारापुर कट पुलिया पर हुई पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर की पिस्तौल, कई खोखा व कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मारे गये बदमाश की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है।
TagsMainpuri मुठभेड़एक लाख इनामी मौतMainpuri encounterdeath with one lakh bountyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





