मध्य प्रदेश

Maihar: पत्नी की कुदाल से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
13 March 2025 4:42 PM IST
Maihar: पत्नी की कुदाल से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
Maihar मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से हत्या कर दी. ताला थाना क्षेत्र के नौसा गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे यह घटना हुई. 58 वर्षीय कलावती यादव और उनके पति शारदा यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर शारदा ने कुदाल से कलावती पर हमला कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल होकर कलावती चारपाई पर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई.
लौटते समय रास्ते में दिखा पिता
घटना के समय मृतका का बेटा रामबहादुर कॉलेज गया हुआ था. वापस लौटते समय उसे रास्ते में पिता दिखे. घर पहुंचने पर उसने मां की हत्या की सूचना पुलिस को दी.
गांव के पास जंगल से गिरफ्तार किया
थाना प्रभारी आदित्य सेन के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा. पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा. पुलिस ने आरोपी शारदा को देर शाम को गांव के पास स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया. अमरपाटन की एसडीओपी प्रतिभा शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने जांच टीम को सभी जरूरी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
Next Story