- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Maihar: शहनाज अख्तर की...
मध्य प्रदेश
Maihar: शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, देर रात तक गूंजा भक्ति संगीत
Tara Tandi
1 May 2025 2:55 PM IST

x
Maihar मैहर: मध्यप्रदेश भजन गायिका शाहनाज अख्तर के भजनों पर जमकर झूमे श्रोता देर रात तक भक्ति रस की बहती रही गंगा, स्वामी जी ने दिया आशीर्वाद, खजुरीताल आश्रम में भजन गायिका शाहनाज अख्तर हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद देर रात तक भजनों की प्रस्तुति दी. जमकर झूमे श्रोता देर रात तक भक्ति रस की बहती रही गंगा.
शाहनाज अख्तर ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए और चरणामृत ग्रहण किया
मैहर जिला के अमरपाटन तहसील स्थित मानसपीठ खजुरीताल आश्रम में पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को प्रसिद्ध भजन गायिका शाहनाज अख्तर ने भजन संध्या में शिरकत की. शाहनाज अख्तर ने सबसे पहले आश्रम प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए और चरणामृत ग्रहण किया. उन्होंने श्री मानस पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति दी. उनके भजनों ने देर रात तक श्रोताओं को भक्तिभाव में डुबोए रखा.
यज्ञोपवीत समारोह सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए मानस पीठ खजुरीताल में 24 से 30 अप्रैल तक विशेष धार्मिक आयोजन चला. इस दौरान श्रीमद भागवत कथा और यज्ञोपवीत समारोह सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए. इन कार्यक्रमों में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.
TagsMaihar शहनाज अख्तरभजन प्रस्तुतिमंत्रमुग्ध श्रोतादेर रातगूंजा भक्ति संगीतMaihar Shehnaz AkhtarBhajan PresentationMesmerized ListenerLate NightEchoing Devotional Musicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





