- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Maihar: दो अलग-अलग...
मध्य प्रदेश
Maihar: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर की मौत, 7 यात्री घायल
Tara Tandi
13 March 2025 7:00 PM IST

x
Maihar मैहर: गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि 7 लोग घायल हो गए. पहला हादसा सोनवारी टोल प्लाजा के पास सुबह साढ़े 11 बजे हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो खाई में जा गिरा. इस हादसे में ऑटो में सवार सभी 7 यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज जारी है.
घर के बाहर बैठे किशोर की मौत
दूसरा हादसा ग्राम पंचायत हिनौता कला में दोपहर 12 बजे हुआ। 15 वर्षीय गोकर्ण पटेल उर्फ चंदू पटेल अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो क्रमांक (MP19-ZH-6757) ने उसे कुचल दिया. हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई.
हिनौता के रहने वाले स्कॉर्पियो चालक प्रदीप सोनी पर लापरवाही से गांड़ी चलाने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
TagsMaihar दो सड़क हादसोंएक किशोर मौत7 यात्री घायलMaihar two road accidentsone teenager died7 passengers injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





