- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Maharajpur: पानी भरने...
मध्य प्रदेश
Maharajpur: पानी भरने से रोका तो जान ले ली, वृद्ध की हत्या से गांव में सनसनी
Tara Tandi
13 Jun 2025 4:18 PM IST

x
Maharajpur महाराजपुर: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनारी में गुरुवार रात पानी भरने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। जिसमें दो पक्ष आमने सामने से गये। मामला इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग की सब्बल मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मामले में पुलिस जांच कर रही है।
दरअसल महाराजपुर थाना के ग्राम पनारी में बीती रात्रि पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। एक युवक गांव में लगे हैडपंप से पानी भरने के लिए गया हुआ था। इस दौरान हैडपंप के पास रहने वाले कल्याण नाम के एक बुजूर्ग ने युवक को पानी लेने से मना किया। जिसके बाद युवक नाराज होकर वहां से अपने घर चला गया। इसके कुछ देर बाद युवक अपने तीन चार साथियों के साथ वहां वापस लौटा और मृतक कल्याण पर लोहे की रॉड और सब्बल से हमला कर दिया। इस हमले में कल्याण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर छोड़कर आरोपित युवक वहां से फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश में जुट पुलिस
मामले की सूचना लगते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। घायल कल्याण को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने घटना की सूचना महाराजपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश जुटी हुई है।
बाहुबली कालोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहुबली कालोनी में कपड़ा व्यापारी के मकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाहुबली कालोनी निवासी 49 वर्षीय आदित्य पिता निर्मलचंद जैन ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 9 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान से आकर घर के बाहर उसने खड़ा किया था। दूसरे दिन सुबह पौने सात बजे काले रंग की मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 15 एमएम 7221 घर के बाहर ही थी, इसके बाद 10 बजे जब आदित्य दुकान जाने के लिए घर के बाहर निकला तो देखा कि उसकी बाइक वहां नहीं थी। आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर बाइक चुरा ले गया।
TagsMaharajpur पानी भरनेरोका तो जान ले लीवृद्ध हत्यागांव सनसनीMaharajpurwhen stopped from filling waterhe took lifeold man murderedvillage sensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





