मध्य प्रदेश

हर घर में तिरंगे की थीम से सजाया गया महाकाल मंदिर

Bhumika Sahu
1 Aug 2022 8:22 AM GMT
हर घर में तिरंगे की थीम से सजाया गया महाकाल मंदिर
x
पुरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फ्राय जायेगा और आजादी के उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।

उज्जैन/ब्यूरो: इन दिनों पुरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपको बता दे की 15 अगस्त के दिन देश को आजादीं के 75 वर्ष होंगे। जिसके चलते पुरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फ्राय जायेगा और आजादी के उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। आपको बता दे की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बाद कार्यक्रम में सभी से आग्रह किया है की अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिंग्री को डीपी के रूप लगाए और डीपी लगाने का सभी से आग्रह भी करे।

आजादी के अमृत महोत्सव के चलते महाकाल मंदिर परिसर में ओम्कारेश्वर एवं नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर तिरंगे से सजावट की गई है। इसके साथ ही पहली बार नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए बना अस्थाई लोहे के पुल को भी तिरंगे से कवर किया गया है। नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए देशभर से लोग उज्जैन दर्शन हेतु पहुंचते हैं। ऐसे में तिरंगे से सरोवर मंदिर परिसर देख निश्चित रूप से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान के लिए आमजन को भी प्रेरणा मिलेगी।
आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में देश भर में मनाया जाएगा। जिसके चलते पूरे भारत में हर घर तिरंगा अभियान के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर प्रेरित किया जा रहा है। वही उज्जैन नगर निगम ने भी घरों के लिए 1 लाख तिरंगा वितरण करने की तैयारी की है और इतना ही नहीं आजादी के 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के मौके पर देश के लिए बलिदान हुए क्रन्तिकारी यों को भी याद किया जायेगा ।


Next Story