- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh: 108...
मध्य प्रदेश
Madhya Pradesh: 108 एम्बुलेंस से कुचले गए युवक की मौत, चालक फरार
Tara Tandi
6 May 2025 7:05 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्यप्रदेश : बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक दिलीप विश्वकर्मा की मौत हो गई. हादसा तब हुआ जब एक 108 एम्बुलेंस (क्रमांक CG 04 NS 4562) ने मऊगंज की ओर जाते समय फूलकरण सिंह चौराहा के पास एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. मृतक दिलीप विश्वकर्मा पिता रामाश्रय विश्वकर्मा निवासी फूल बजरंग, लालगंज-नईगढ़ी में अपने रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहा था। उसकी मोटरसाइकिल का नंबर MP17 JH 7680 है.
रात करीब 1 बजे हुए इस हादसे में एम्बुलेंस ने दिलीप की बाइक को टक्कर मारी और चालक घायल को तड़पता छोड़ मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. घायल युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा. स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो तत्काल 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एम्बुलेंस का चालक लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चला रहा था और हादसे के बाद बिना रुके भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी. फिलहाल इस मामले में BNS की धारा 106 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार एम्बुलेंस चालक की तलाश जारी है.
TagsMadhya Pradesh 108 एम्बुलेंसकुचले गए युवक मौतचालक फरारMadhya Pradesh 108 ambulanceyouth crushed to deathdriver abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





