मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : येलो अलर्ट जारी

Admin2
6 Aug 2022 12:30 PM GMT
मध्य प्रदेश :  येलो अलर्ट जारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति 9 अगस्त बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- कितने जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार बैतूल, हरदा, धार, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन व देवास जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर एवं चंबल संभागों के जिलों में सामान्य बारिश लेकिन वज्रपात का खतरा है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं और यदि मौसम में परिवर्तन आता है तो अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

bhopalsamachar

Admin2

Admin2

    Next Story