मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: मुकुंदपुर चिड़ियाघर में सफेद बाघ टीपू की मौत

Saba Naaz
20 Aug 2025 6:37 PM IST
Madhya Pradesh: मुकुंदपुर चिड़ियाघर में सफेद बाघ टीपू की मौत
x
Maihar मैहर : महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर में 11 वर्षीय नर सफेद बाघ टीपू की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। 11 वर्षीय इस बाघ की 19 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
टीपू को 3 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली से मुकुंदपुर लाया गया था। पिछले कुछ महीनों से टीपू की तबीयत खराब चल रही थी। चिड़ियाघर के वन्य जीव चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता लगातार उसकी निगरानी कर रहे थे। एसडब्ल्यूएफएच जबलपुर के डॉ. अमोल रोकड़े, वेटरनरी कॉलेज रीवा की डॉ. कंचन वालवाडकर और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डॉ. राजेश तोमर को भी इलाज के लिए बुलाया गया था।
Next Story