- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश : स्टेशन पर...

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अक्सर रेल में सफर के दौरान यात्रियों को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ता है, लेकिन अब जबलपुर सहित मण्डल के अन्य रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को पीने का पानी सस्ता मिलेगा। जबलपुर रेल मंडल, जबलपुर समेत 12 रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा वाटर वेडिंग मशीनें लगाने जा रहा है। हालांकि इन मशीनों का संचालन और रखरखाव आइआरसीटीसी नहीं बल्कि रेलवे खुद करेगा। इनका संचालन करने के लिए वह निजी संस्थानों को जिम्मेदारी देगा, जिसकी तैयारी मंडल का कमर्शियल विभाग कर रहा है। मण्डल जबलपुर, कटनी, कटनी साउथ,मुडवारा, दमोह, सागर, मैहर, सतना, रीवा, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा स्टेशन में यह मशीनें लगाएगा।
source-mpbreaking
Next Story





