मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: राजगढ़ में महिला की मौत पर हंगामा, हत्या का आरोप

Bharti Sahu 2
19 July 2024 11:03 AM IST
Madhya Pradesh: राजगढ़ में महिला की मौत पर हंगामा, हत्या का आरोप
x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में महिला की मौत पर जमकर हंगामा हो गया। यह घटना खुजनेर थाना क्षेत्र की है, यहां पर ग्रामीणों ने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया है, घटना बखेड़ गांव की है। बताया जा रहा है कि रंग डालने को लेकर रामचंद्र और अनार सिंह का विवाद हो गया था हमलावर मौके से भाग गए घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गुरुवार को महिला के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर धरना दिया महिला के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।
Next Story