मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: दो वाहनों की टक्कर, हादसे में 2 की मौत

Bharti Sahu 2
10 July 2024 7:56 AM IST
Madhya Pradesh: दो वाहनों की टक्कर, हादसे में 2 की मौत
x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के धार जिले के निसरपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुक्षी की ओर से आ रही तूफान और बड़वानी की ओर से आ रही मारुति वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में बड़वानी जिले के ग्राम खेड़ी गांव के रहने वाले दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद अन्य 7 लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल बडवानी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मारुति वैन में सवार सभी लोग बड़वानी की ओर से गणपुर चौकड़ी होते हुए उज्जैन जा रहे थे।
तेज रफ्तार में आ रही तूफान गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसरपुर भेजा गया। मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Next Story