मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : सामने आया दो दुष्कर्म का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

Admin2
5 July 2022 3:03 PM IST
मध्यप्रदेश : सामने आया दो दुष्कर्म का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में दुष्कर्म की दो वारदात सामने आई है। दोनों ही मामले एक ही थाना क्षेत्र के हैं, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो चुकी है। दरअसल, इंदौर की छत्रीपुरा थाना में दुष्कर्म की दो वारदात दर्ज करवाई गई है। जिसमें पहले मामले में एक महिला के साथ अनैतिक संबंध बनाने के आरोप दुष्कर्मी पर लगाए गए। वहीं दूसरे में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि अनस अंसारी नामक आरोपी के खिलाफ एक महिला ने पुलिस के साथ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के मुताबिक उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। महिला का आरोप है कि उसे बरगला कर आरोपी अनस अंसारी ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चंदन नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। अनस बेरोजगार है और पीडिता से उसका पहले से परिचय था और महिला को बरगलाकर वो उसे होटल में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी अनस के पुराने रिकार्ड भी खंगालने शुरू कर दिए है।
सोर्स=mpbreaking


Next Story