मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : दो अलग जगह पर तीन आत्महत्या के मामले आये सामने

Admin2
7 July 2022 1:03 PM IST
मध्यप्रदेश : दो अलग जगह पर तीन आत्महत्या के मामले आये सामने
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दंपत्ति के शव फांसी पर लटके मिले है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान कर चल रही है। वहीं दूसरी ओर एक युवक ने भी आत्महत्या कर ली है।रायसेन जिले में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला वार्ड 9 तहसील के पीछे का है। पति गुड्‌डू तहसील ऑफिस के सामने पान की दुकान चलाता था। दंपती की पांच माह की बेटी और पांच साल का बेटा है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सुसाइड की वजह का पता लगाया जा रहा है।

युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया
सांची में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांची के वार्ड क्रमांक 4 निवासी बादाम सिंह ने अपने ही घर में रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो बादाम सिंह फंदे पर लटका हुआ था। नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने फांसी किस कारण से लगाई है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
source-mpbreaking


Next Story