मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : 24 जिलों में होगी भारी बारिश

Admin2
21 July 2022 6:02 PM IST
मध्य प्रदेश  : 24 जिलों में होगी भारी बारिश
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन में बताया है कि मध्य प्रदेश के 24 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है जिसके कारण बरसाती नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। यह स्थिति दिनांक 24 जुलाई तक बने रहने की संभावना है। मध्यप्रदेश में वज्रपात का खतरा बना हुआ है। इस मौसम में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, विदिशा, बुरहानपुर एवं खंडवा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी अपनी सभी कार्य योजनाएं मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाएं। यदि मौसम खराब होता है तो तत्काल स्वयं को सुरक्षित करें। उपरोक्त सभी जिलों में वज्रपात का भी खतरा बताया गया है।
source-hindustan


Next Story