मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: मकान की दीवार ढही, चार की मौत

Deepa Sahu
26 Jun 2022 11:29 PM IST
मध्य प्रदेश: मकान की दीवार ढही, चार की मौत
x
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक मकान की दीवार ढह जाने से उसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई।

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक मकान की दीवार ढह जाने से उसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे और एक पुरुष है।

सिलवानी थाना क्षेत्र की जैतहरी पुलिस चौकी में रविवार की शाम को यह हादसा हुआ। जब यह हादसा हुआ उस समय घर के भीतर सभी सदस्य थे। ईंटों को मिटटी से जोड़कर दीवार बनाई गई थी। अचानक यह दीवार ढह गई, जिसके मलबे में चार लोगों की मौत हुई।

जैतहरी पुलिस चौकी के प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने बताया है कि इस हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो बालिकाएं, एक बालक और परिवार का मुखिया मुन्ना लाल शामिल है। बच्चों की उम्र एक से आठ साल के मध्य की है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।


Next Story