मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : खनिज क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश को मिली पुरुष्कार

Admin2
15 July 2022 6:01 PM IST
मध्यप्रदेश : खनिज क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश को मिली पुरुष्कार
x
केंद्र सरकार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केंद्र सरकार (Central government) ने मध्य प्रदेश (MP) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) को खनिज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया है। मध्य प्रदेश के खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को ये पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खान मंत्री प्रल्हाद जोशी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल द्वारा प्रदान किया गया।

आज प्रदेश के खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने खनिज क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई ट्रॉफी और पुरस्कार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को भेंट किए। मुख्यमंत्री को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक (MP Shivraj Cabinet) में ये ट्रॉफी भेंट की गई।खनिज साधन मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा खनिज क्षेत्र में खोज, खनिज ब्लॉक की नीलामी, प्रक्रियाओं में सुधार, माइनिंग क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, राजस्व में वृद्धि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य शासन (MP Government ) को पुरस्कार प्रदान किया गया है। राज्य शासन को 12 जुलाई को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में छठवें नेशनल माइनिंग कॉन्क्लेव में दो विभिन्न श्रेणियों में 3 करोड़ का प्रथम पुरस्कार तथा 2 करोड़ का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार में ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
source-mpbreaking


Next Story