- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश : कपड़ा...
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश : कपड़ा व्यापारी ने सगाई के आठ दिन बाद की आत्महत्या
Tara Tandi
6 Sept 2023 3:35 PM IST

x
इंदौर में एक कपड़ा व्यापारी ने सगाई के आठ दिन के बाद ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन का कहना है कि वह किसी भी तरह के तनाव में नहीं था। शादी के लिए लड़की भी उसी ने पसंद की थी और दीपावली के बाद शादी करने की बात फाइनल हो चुकी थी।
मध्यप्रदेश : कपड़ा व्यापारी ने सगाई के आठ दिन बाद की आत्महत्याइकलौता बेटा था, पिता अस्पताल लेकर पहुंचे थे
मामला इंदौर के द्वारकापुरी इलाके का है। यहां कुंदन नगर में रहने वाले संदीप (24) पुत्र सुभाष गोयल ने अपने घर में मंगलवार रात जहर खा लिया। देर रात पिता उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां बुधवार सुबह साढ़े चार बजे उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि आठ दिन पहले ही खरगोन के पास एक गांव में संदीप की सगाई हुई थी। बताया जाता है कि संदीप ने खुद लड़की पसंद कर पिता को बताई थी। जिसके बाद पिता ने बात की थी। दीपावली के बाद छोटी बहन और संदीप की एक साथ शादी करने की बात हुई थी।
सुसाइड नोट नहीं मिला
परिवार के लोगों ने बताया कि संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता हाट बाजारों में कपड़े की दुकान लगाते हैं। संदीप भी उनके साथ दुकान पर जाता था। ज्यादातर पिता पुत्र इंदौर के बाहर लगने वाले बाजार में ही व्यापार करते थे। संदीप की दो बहनें हैं। जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। परिवार के मुताबिक संदीप को किसी तरह का तनाव नहीं था। साथ ही कर्ज जैसी भी कोई बात सामने नहीं आई। परिवार के मुताबिक अभी किसी का सुसाइड नोट भी उन्हें नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक बयान के बाद ही स्थिती स्पष्ट हो पाएगी।
Next Story





