मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : चुनाव ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गए तहसीलदार की हुई मौत

Admin2
9 July 2022 6:04 PM IST

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश के सतना जिले में शासकीय राजस्व विभाग के तहसीलदार गणेश देशभ्रतार की असमय मृत्यु हो गई। बताया गया है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे।

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सतना के मैहर बाईपास पर एक रोड एक्सीडेंट हुआ जिसमें नागौर के तहसीलदार गणेश देशभ्रतार की मृत्यु हो गई। वह पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी समय हादसे का शिकार हो गए। कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ डॉ परीक्षित राव अन्य सूचना पर रात को ही मैहर पहुंचे। बताया गया है कि इस हादसे में 2 पटवारी सहित कुल 4 लोग घायल भी हुए हैं।
source-mpbreaking


Next Story