- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश:...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: ‘प्रधानमंत्री पोषण आहार’ योजना के तहत छात्रों को मिल रहा पोषणयुक्त भोजन
SHIDDHANT
20 Dec 2025 8:45 PM IST

x
Damoh दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह स्थित सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘प्रधानमंत्री पोषण आहार’ योजना के तहत बच्चों को प्रतिदिन पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यहां पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि उन्होंने जब से यहां पर दाखिला लिया है, तब से उन्हें पोषणयुक्त भोजन दिया जाता है। इस बारे में स्कूल के प्रधानध्यापिका, प्राथमिक प्रभारी और छात्रों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से विस्तार से बात की। प्रधानध्यापिका नीतू हजारी ने बताया कि हमारे यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर घरों के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। प्रधानमंत्री पोषण योजना ऐसे बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। इस योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि स्कूल में आने वाले हर बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पोषणयुक्त भोजन मिले। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
उन्होंने इस स्कीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छी योजना है, जिसके तहत स्कूल में ही बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिल पा रहा है। मां भारती स्वयं सहायता समूह की ओर से बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। एक दोहरा फायदा होता है। पहला तो बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिल जाता है और दूसरा कई महिलाओं को रोजगार भी मिल जाता है। प्राथमिक प्रभारी मदन सिंह लोधी ने भी बताया कि यह मध्याह्न योजना का ही प्रतिरूप है जिसे मौजूदा समय में प्रधानमंत्री पोषण आवास योजना के रूप में संचालित किया जा रहा है। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि स्कूल में आने वाले बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिल सके। बच्चों को मेन्यू अनुसार भोजन मिलने का प्रावधान इस योजना में किया गया है। आज शनिवार है, तो ऐसी स्थिति में सभी बच्चों को पराठा, सब्जी और दाल दिए जाने का प्रावधान है। बच्चों को मेन्यू के अनुसार यह सबकुछ परोसा जाता है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि सभी बच्चों को कुपोषण से वंचित किया जाए। इसके लिए यह जरूरी हो जाता है कि एमडीएम के मेन्यू का पालन किया जाए। हमारी समिति इसकी निगरानी करती है। सभी मेन्यू को दर्ज किया जाता है। स्वयं सहायता समूह से भी इस संबंध में भी सुझाव लिया जाता है। उनसे पूछा जाता है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता ठीक है कि नहीं? अगर किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाती है, तो तत्काल प्रभाव से उसे दूर किया जाता है। फिलहाल, सभी बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिलने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
वहीं, कई बच्चों ने भी इस योजना के बारे में बताया कि हमें प्रतिदिन पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बच्चों ने यह भी बताया कि हमने जब से दाखिला लिया है, तब से ही हमें यह भोजन मिल रहा है। छात्र अदित मेहरा ने बताया कि जब से मैं यहां पर पढ़ रहा हूं, तब से ही मुझे यहां पर भोजन मिल रहा है। हमें प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है। आज मैंने मूंग की दाल, पूड़ी और लोकी की सब्जी खाई है। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सिमरन चक्रवर्ती ने बताया कि हमें यहां पर अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाता है। आज हमें दाल, पूड़ी और सब्जी दी गई है। यह सभी पोषणयुक्त भोजन है। सिखा लोधी ने बताया कि यहां पर हमें भोजन अच्छा दिया जाता है। हमें यहां पर मेन्यू के हिसाब से खाना उपलब्ध कराया जाता है।
Tagsदमोहसांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालयप्रधानमंत्री पोषण आहार योजनापोषणयुक्त भोजनबच्चों का स्वास्थ्यएमडीएम योजनास्वयं सहायता समूहआर्थिक रूप से कमजोर बच्चेस्कूल लंचपोषण शिक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





