मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : प्रदेश के 75 प्रमुख स्थान पर होंगे योग के विशेष सत्र

Admin2
20 Jun 2022 9:10 PM IST
मध्यप्रदेश : प्रदेश के 75 प्रमुख स्थान पर होंगे योग के विशेष सत्र
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आठवें अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga Day 2022) दिवस 21 जून को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मध्य प्रदेश (MP News) के 75 प्रमुख स्थान पर योग के विशेष सत्र होंगे। इसके लिये पुरातत्व स्थल, नदियों के घाट और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चयनित किये गए हैं। इनमें से चार स्थान पर केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

जिन 4 स्थलों पर योग के विशेष सत्रों में केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे, उनमें मुरैना जिले के प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल मंदिर समूह बटेश्वर में केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ग्वालियर किले के पुरातत्व स्थल पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विश्व प्रसिद्ध साँची के बौद्ध विहार में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा शामिल होंगे।

सोर्स-hindustan

Next Story