मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : ग्राम पंचायत के सचिव को जारी हुई कारण बताओ नोटिस

Admin2
27 July 2022 9:01 AM IST
मध्य प्रदेश : ग्राम पंचायत के सचिव को जारी हुई कारण बताओ नोटिस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश (MP News) में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।बैतूल मे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा जैन ने पंचायत चुनाव 2022 के कार्य में लापरवाही करने वाले एक और अध्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले तीन शिक्षकों के पर बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड भीमपुर के संकुल केन्द्र प्रभुढाना की माध्यमिक शाला जमन्या में पदस्थ सहायक शिक्षक नत्थू यादव तत्काल प्रभाव से निलबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमपुर निर्धारित किया गया है।

विकासखंड आठनेर की प्राथमिक शाला नयेगांव में पदस्थ सहायक शिक्षक सुखदेव नरवरे द्वारा अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने, विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अत्यधिक कमजोर पाये जाने एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा संस्था में विलंब से पहुंचने एवं निर्धारित समय से पूर्व ही संस्था छोड़ने आदि अनियमितताओं के कारण मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आठनेर निर्धारित किया गया है।
mpbreaking


Next Story